पेट फूलना और वजन बढ़ना दोनों हैं अलग-अलग चीजें, ऐसे पहचानेंं अंतर

पेट फूलना और वजन बढ़ना दोनों हैं अलग-अलग चीजें, ऐसे पहचानेंं अंतर

अम्बुज यादव

आज के समय में अधिकतर लोग अपने वजन को लेकर काफी परेशान है। कोई अपने ज्यादा वजन से परेशान है तो कोई कम वजन की वजह से चिंता में है। वही कई लोगों को अपने बढ़ते पेट से भी परेशानी होती है। कई लोग तो पेट की साइज बढ़ने को लेकर परेशान हो जाते है और कंफ्यूज हो जाते है कि उनका वजन बढ़ रहा है या पेट फूल रहा है। तो आज हम आपको बताएंगे कि आखिर पेट फूलने और वजन बढ़ने में क्या अंतर है?

पढ़ें- गर्भवती महिलाओं को व्यायाम करना चाहिए या नहीं, दूर करें यह दुविधा

कैसे करें पहचान-

  • अगर आपके खाना खाने के बाद और मासिक धर्म के समय पेट फूला हुआ दिखे तो समझ जाएं कि आपका पेट फूला है। इस लक्षण में आपका वजन नहीं बढ़ता हैं। जब आप देखे कि आपके कमर की साइज बढ़ रही है और साथ ही शरीर के अन्य भाग भी बढ़ रहे है तो वो आपके वजन बढ़ने का संकेत है।
  • वही इन दोनों को पहचानने में सबसे ज्यादा मददगार होता है कि देखे कि आपका सिर्फ पेट ही बढ़ा है या पूरी शरीर, अगर पूरी शरीर बढ़ी है तो फिर वजन कम करने की जरुरत है, जिसके लिए सभी लोग एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। वही अगर सिर्फ पेट बढ़ा है तो पेट गैस की वजह से फूला है।
  • पेट फूला है या वजन बढ़ा है ये जानने के लिये आप अपने पेट को टच करें। अगर पेट टाइट है तो आपका पेट फुला है। क्योंकि पेट स्पॉन्जी की तरह होता है, जो काफी नरम होता है। तो उस हिसाब से वजन बढ़ने पर भी पेट नरम ही रहता है।

फूले पेट से कैसें पाएं निजात-

नमक और कार्ब्स का सेवन कम करें

नमक के अधिक सेवन से शरीर में पानी की कमी होती है। यहां तक कि कुछ कार्ब्स आपको पेट भर महसूस करा सकते हैं।

हाइड्रेटेड रहें

डिहाइड्रेशन उन सामान्य कारणों में से एक है, जो आपको हर समय पेट फूला हुआ महसूस कराते हैं।  शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी की कमी से कब्ज होता है, जिससे आप असहज महसूस करते हैं।

नियमित रूप से एक्सरसाइज करें

आपको स्वस्थ और फिट रहने के लिए न केवल सही तरीके से भोजन करना चाहिए बल्कि हर दिन एक्सरसाइज करनी चाहिए। वजन कम करने और सही प्रकार से शौच के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहना बेहद ही जरूरी है।

इसे भी पढ़ें-

सुबह की सैर हो सकती है सेहत के लिए वरदान, लेकिन इन बातों का रखें ध्यान

कसरत शुरू करने से पहले ये सावधानियां नही बरतीं तो होगी परेशानी

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।